Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bhojpuri Actor : विक्रांत सिह राजपूत का रोमांटिक गाना'दिल में अगर इश्क़ है’रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता विक्रांत सिह राजपूत का गाना'दिल में अगर इश्क़ हैआज रिलीज हो गया है।रोमांस से भरपूर गाने'दिल में अगर इश्क़ हैमें विक्रांत के अपोजिट ज़ोया खान नज़र आ रही हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री बेहद शानदार नज़र आ रही है। यह गाना अभिनेता- कॉमेडियन मनोज टाइगर के भाई आलोक सिह की कंपनी मिनी लाइव के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

विक्रांत सिह राजपूत ने कहा कि गाना'दिल में अगर इश्क़ हैसबों को पसंद आएगी। इस गाने में काम करने का अनुभव खास रहा है। मैं ऐसे ही प्रोजेक्ट्सकरना चाहता हूं। मिनी लाइव ने मुझे मौका दिया। इस गाने के लिए दर्शकों से अपील होगी कि आप इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें। गाने को अपने सर्किल में सर्कुलेट भी करें। हम आगे भी और बेहतरीन गाने और अच्छी फिल्मों के साथ आने वाले हैं। ज़ोया खान बेहद अच्छी और प्रतिभाशाली अदाकारा हैं।

उनके साथ काम करके अच्छा लगा। हमने इस गाने को संवारने में पूरी मेहनत की है। गौरतलब है कि'दिल में अगर इश्क़ हैका लिरिक्स आज़ाद सिह ने बनाया है और म्यूजिक विवेक सिह ने दिया है। इस गाने को रत्नेश सिह ने गाया है। डीओपी फिरोज़ खान का है। कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री हैं। कॉन्सेप्ट मनोज टाइगर और आलोक सिह का है।



Post a Comment

0 Comments