Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bollywood News : कार्तिक आर्यन ने'भूल भुलैया 2’की सफलता का क्रेडिट टीम वर्क को दिया

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी सुपरहिट फिल्म'भूल भुलैया 2की सफलता का क्रेडिट टीम वर्क को दिया है।
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनीं फिल्म'भूल भुलैया 2में कार्तिक आर्यन,कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा ने मुख्य भूमिका निभायी थी।यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।'भूल भुलैया 22007 में प्रदर्शित फिल्म'भूल भुलैया का सीक्वल है।फिल्म'भूल भुलैया 2ने बॉक्स ऑफिस पर 200करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है।

कार्तिक ने फिल्म भूल भुलैया 2'की सफलता का क्रेडिट अपनी टीम को दिया है। कार्तिक आर्यन ने कहा,'भूल भुलैया 2 ने जितना बिजनेस किया है, उतनी किसी को उम्मीद नहीं थी। किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि यह फिल्म इतना अच्छा बिजनेस करेगी। मैं फिल्म की सक्सेस का पूरा क्रेडिट अपनी टीम को दूंगा। किसी ने मुझे एक बात कही थी और मैं इसे एक पॉजिटिव तरीके से बताना चाहता हूं कि यह फिल्म देखने के बाद दो लोगों ने मुझसे कहा था कि उन्होंने पहले पार्ट को बिल्कुल भी मिस नहीं किया। यह दोनों ही फिल्मों के लिए प्राउड फीलिग थी।



Post a Comment

0 Comments