Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Newly-Elected राष्ट्रपति मुर्मू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली : नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने सोमवार सुबह शपथ ग्रहण करने से पहले यहां राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती मुर्मू पूर्वाह्न 1015 बजे संसद के केन्द्रीय कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।

वह देश की पहली आदिवासी समुदाय की महिला होंगी जो सबसे बड़े संवैधानिक पद पर आसीन होंगी। वह अब तक की सबसे युवा राष्ट्रपति भी होंगी। निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविद और श्रीमती मुर्मू केन्द्रीय कक्ष में पूर्वाह्न 10.03 पर पहुंचेंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना शपथ दिलायेंगे।



Post a Comment

0 Comments