Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

जम्मू सीमा चौकी पर बीएसएफ के उपनिरीक्षक ने आत्महत्या की : Official

जम्मू : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उपनिरीक्षक ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट यहां एक चौकी पर सोमवार को कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जब एक जवान सुबह करीब छह बजकर 35 मिनट पर रामदेव सिह के कमरे में पहुंचा, तो वह वहां खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही बंदूक भी पड़ी थी।
अधिकारियों ने बताया कि सिह 12वीं बटालियन में तैनात थे और बीएसएफ की एक पल्टन की कमान संभाल रहे थे। ऐसा संदेह है कि उन्होंने अपने सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस जांच और बीएसएफ की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की जा रही है। सिह राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले थे।



Post a Comment

0 Comments