Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Share Photo : बॉबी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ फोटो शेयर की

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने अपनी मां मां प्रकाश कौर के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।बॉबी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ कुछ अनदेखी फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में बॉबी अपनी मां के साथ आंखें बंद कर सुकून और खूबसूरत पल को जीते हुए नजर आ रहे हैं।बॉबी देओल ने मां के साथ अपनी दो फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह खेत में कुर्सियां लगाकर बैठे दिख रहे हैं।

वाइट कुर्ता-पजामा और पिक पगड़ी में बॉबी आंखें बंद कर मां के साथ बैठे दिख रहे हैं और प्रकाश कौर बेटे के कंधे पर हाथ रखते हुए कैमरे की तरफ स्माइल देती दिख रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में बॉबी की आंखें खुली हुई हैं और मां प्रकाश कौर जैसे उन्हें अपनी नजरों में भर लेना चाहती हैं। फोटो को शेयर करते हुए बॉबी देओल ने लिखा है, लव यू मां। बॉबी की इस फोटो पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सिलब्रेटीज़ के अलावा फैन्स ने भी खूब प्यार लुटाया है।



Post a Comment

0 Comments