Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Afghanistan में विस्फोट में आठ की मौत, 18 घायल

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी छोर पर शुक्रवार को हुए एक विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान दी। जादरान ने कहा कि विस्फोट पुलिस जिला संख्या 6 के सर-ए-करिज इलाके में हुआ।
अधिकारी के अनुसार राहगीरों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक उपकरण एक हाथ ठेले में रखा गया था। कुछ दिनों पहले काबुल में सुरक्षा बलों के एक ऑपरेशन में इस्लामिक स्टेट समूह के कई आतंकवादी मारे गए थे।



Post a Comment

0 Comments