Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bollywood News: आमिर खान पर बरसी कंगना रनौत, कहा- खुद शुरू करवाया है 'लाल सिंह चड्ढा' का बायकॉट विवाद

आमिर खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज की तैयारी में हैं। जहां फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं ट्विटर पर 'बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा' भी ट्रेंड कर रहा है बुधवार को, कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आमिर खान को 'मास्टरमाइंड' कहा और दावा किया कि अभिनेता ने फिल्म के चारों ओर नकारात्मकता को 'curated' किया है।

'मुझे लगता है कि अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर जितनी भी नकारत्मक बातें हो रही हैं, वो खुद मास्टरमाइंड आमिर खान ने अपना दिमाग लगाकर शुरू किया है।'कंगना ने अपने पोस्ट में कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' का भी नाम लिए बिना जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, 'इस साल अभी तक केवल एक कॉमेडी फिल्म के सीक्वल को छोड़कर सभी फिल्म फ्लॉप साबित हुई हैं। दक्षिण भारतीय फिल्में इस समय काफी अच्छा कर रही हैं जिनमें भारतीय संस्कृति को दिखाया गया है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'वैसे भी हॉलीवुड की रीमेक फिल्में अब नहीं चलतीं। लेकिन अब वह भारत को असहिष्णु कहेंगे। फिल्ममेकर्स को भारतीय दर्शकों की नब्ज को पकड़ने की जरूरत है। यह बात हिंदू-मुस्लिम को लेकर नहीं है। आमिर खान जी ने हिंदूफोबिक पीके बनाई या भारत को असहिष्णु कहा और अपने जीवन की सबसे बड़ी हिट फिल्म दी। कृप्या धर्म और विचारधारा पर फिल्में बनाना बंद करें।'



Post a Comment

0 Comments