Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ganesh Chaturthi 2022: मुर्मू, मोदी ने देशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की बधाई

नयी दिल्ली | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर देशवासियों ने बधाई दी।श्रीमती मुर्मू ने ट्विटर कर कहा, गणेश चतुर्थी पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता और मंगलमूर्ति भगवान गणेश ज्ञान, सिद्धि और सौभाग्य के प्रतीक हैं। मेरी कामना है कि श्री गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि का संचार हो।

वहीं श्री मोदी ने ट्विटर किया, यतो बुद्धिरज्ञाननाशो मुमुक्षो:, यत: सम्पदो भक्तसन्तोषिका: स्यु:। यतो विघ्ननाशो यत: कार्यसिद्धि:, सदा तं गणेशं नमामो भजाम:।। गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। गणपति बाप्पा मोरया!
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश की कृपा हम पर सदैव बनी रहे।



Post a Comment

0 Comments