Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ganesh Chaturthi 2022: शिदे ने गणेश चतुर्थी पर गणपति का किया स्वागत

मुंबई | महाराष्ट्र के मुख्मंत्री एकनाथ शिदे ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा पर परिवार, अधिकारियों और नेताओं की मौजूदगी में गणपति बप्पा का स्वागत किया और राज्यवासियों को गणेशोत्सव की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा, ''भगवान गणेश की कृपा से दो साल बाद कोरोना संकट समाप्त हुआ है। इसलिए इस वर्ष हम उत्साह, उल्लास और अप्रतिबंधित वातावरण के साथ गणपति का स्वागत कर रहे हैं। उनके आगमन से हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और संतुष्टि आए।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने अपने ट्वीट में कहा,''श्री गणेश चतुर्थी की सभी लोगों को शुभकामनाएँ! गणपति बप्पा मोरया।
इस अवसर पर सांसद श्रीकांत शिदे और उनका परिवार भी वर्षा समारोह में जाकर आरती में शामिल हुए और इस दौरान उन्होंने लोगों से पर्यावरण पर ध्यान देने की अपील की। कोरोना महामारी के दो साल बाद, राज्य में गणपति बप्पा का स्वागत जोरो-शोरों से किया गया। राज्य भर के लोग गणपति की मूर्ति को घर पर दस दिनों के लिए स्थापित करते हैं और इसके साथ ही मंदिरों में समारोह के दौरान उपस्थित होते हैं।



Post a Comment

0 Comments