Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Jammu and Kashmir के बांदीपोरा में प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमला मध्यरात्रि के करीब हुआ। कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ''मध्यरात्रि के दौरान, आतंकवादियों ने बांदीपोरा के सोदनारा संबल में बिहार के मधेपुरा में बेसाढ़ के निवासी प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज, पुत्र मोहम्मद जलील पर गोली चलाई और उसे घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि अमरेज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।



Post a Comment

0 Comments