Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Jammu में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

जम्मू : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार तड़के एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने सियालकोट के निवासी मोहम्मद शाबाद (45) को सीमा पार से अरनिया सेक्टर में घुसने की कोशिश करते देखा।

उन्होंने बताया कि उन्होंने उसे चेतावनी देने के लिए कुछ गोलियां चलाईं और उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि शाबाद के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इससे पहले, 25 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए के पास से आठ किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद करके नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया था। इस दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में घुसपैठिया घायल हो गया था, लेकिेन वह वापस पाकिस्तान भाग गया था।



Post a Comment

0 Comments