Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Nagaland में एनएससीएन हमले में असम राइफल्स के दो सैनिक घायल

कोहिमा : नागालैंड के मोन जिले में एनएससीएन (के-वाईए) के उग्रवादियों द्बारा असम राइफल्स शिविर पर सोमवार तड़के की गई गोलीबारी से दो सैनिक घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए असम के जोरहाट वायुसेना अस्पताल ले जाया गया है।

कोहिमा के रक्षा जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित के शर्मा द्बारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हाई अलर्ट पर असम राइफल्स के जवानों ने मोन जिले में प्रतिबंधित गुट एनएससीएन (के-वाईए) के तड़के शांति भंग करने के प्रयास को विफल कर दिया। सतर्क जवानों ने ज़ांखम से न्यासा की ओर आने वाले विद्रोहियों की जंगल ट्रैक पर संदिग्ध गतिविधि देखी। विज्ञप्ति के अनुसार चुनौती दिए जाने पर भूमिगत लोगों ने गोलियां चला दीं। जिसके जवाब में जवानों ने भी गोलियां चलाई। जिससे भूमिगत लोग गंभीर रूप से हताहत हो गये। हालांकि हमले में दो सैनिक घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।



Post a Comment

0 Comments