Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Raj Kumar Rao ने 'हर घर तिरंगा’अभियान में लिया भाग

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराया है। हमारा देश इस वर्ष आजादी के 75वर्ष पूरे कर रहा है।

इस खास उत्सव को मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहरान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राजकुमार राव ने भी हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया है और एक तस्वीर साझा की है।इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव ने अपने घर की बालकोनी में लगी रेलिग पर तिरंगा लगाया है और उसके पास खड़े होकर काफी गर्व के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने राष्ट्र गान की पंक्तियों को भी कैप्शन के रूप में लिखा है। इस तस्वीर को साझा कर राजकुमार राव ने लिखा, ''विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा उंचा रहे हमारा,एक राष्ट्र के रूप में स्वतंत्रता, शक्ति और सफलता के 75 सालों तक। आइए हम अपना काम करें और राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा उठाएं।



Post a Comment

0 Comments