Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ranbir-Alia की फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना देवा देवा रिलीज

मुंबई :बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्टकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना देवा देवा रिलीज हो गया है।
अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवाका गाना देवा देवा रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजित सिह ने गाया है और प्रीतम ने कंपोज किया है।

फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा, ''यह गाना शुभ अवसर के लिए है। गाने के धुन और रणबीर के कैरेक्टर- शिव के आध्यात्मिक विजुअल के साथ तालमेल बिठाने का काम करते है, जो कि उनकी अग्नि शक्ति की खोज करता है।'केसरियागाने से जो हमें प्यार मिला उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैं ये देखने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता कि लोग'देवा-देवापर कैसी प्रतिक्रिया देंगे।

गौरततलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्बारा निर्मित फिल्म'ब्रह्मास्त्रमें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भS, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।



Post a Comment

0 Comments