Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Share Market: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 79.76 पर आया

मुंबई | विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 79.76 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.75 पर खुला, और फिर पिछले बंद के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 79.76 के भाव पर आ गया। रुपया बृहस्पतिवार को 19 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 79.64 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 107.62 पर आ गया।वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत फिसलकर 96.23 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,706.00 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।



Post a Comment

0 Comments