Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

करण जौहर ने Brahmastra के सेट से बीटीएस वीडियो शेयर किया

मुंबई : बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र के सेट की एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। क्लिप में एक्शन और स्टंट के कुछ सीक्वेंस की झलक दिखाई दे रही है।

रणबीर कपूर और आलियाभट्ट वीडियो में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं नागार्जुन और अमिताभ बच्चन का फाइट सीन भी चल रहा है। करण जौहर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''सालों की जर्नी, सिर्फ पांच दिन में आपकी होने जा रही है। गौरतलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्बारा निर्मित फिल्म'ब्रह्मास्त्रमें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की भी अहम भूमिका है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 09 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।



Post a Comment

0 Comments