Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

India ने मेडागास्कर को 5,000 टन चावल सौंपा

न्यूयॉर्क (अमेरिका): भारत ने बुधवार को मानवीय सहायता के रूप में मेडागास्कर को 5,000 मीट्रिक टन चावल सौंपा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

मेडागास्कर के इवोलोहा पैलेस में एक आधिकारिक समारोह में भारत के राजदूत अभय कुमार ने मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोलिना को चावल की खेप सौंपी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा, ''भारत हमेशा हिद महासागर के पड़ोसी मेडागास्कर के साथ खड़ा रहा है। सुरक्षित और समृद्ध हिद-प्रशांत के लिए हम अपने 'सागर विजन के तहत काम करना जारी रखेंगे। पड़ोसी प्रथम। मेडागास्कर में भारतीय राजदूत ने कहा कि हिद महासागर के दो पड़ोसियों ने प्राचीन सांस्कृतिक संबंध साझा किए हैं जो मालागासी भाषा में 300 से अधिक संस्कृत शब्दों की उपस्थिति में स्पष्ट हैं।



Post a Comment

0 Comments