Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Jammu and Kashmir : सोपोर में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों द्बारा घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू करने के बाद बुधवार रात सोपोर शहर के बोमई इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया। गोलीबारी में एक आम नागरिक भी घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि दोनों आम नागरिकों पर हमले की साजिश रच रहे थे। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ''जैश-ए-मोहम्मद के मारे गए आतंकवादियों की पहचान सोपोर के मोहम्मद रफी और पुलवामा के कैसर अशरफ के रूप में हुई है। आतंकवादी रफी पर इससे पहले दो बार पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों कई आतंकी अपराधों में शामिल थे। सूचना के अनुसार वे सोपोर क्षेत्र में आम नागरिकों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे।



Post a Comment

0 Comments