Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Maharashtra के मुख्यमंत्री शिंदे ने आदित्य ठाकरे पर साधा निशाना

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेशिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को लेकर अपनी रणनीति बदलते प्रतीत हो रहे हैं। शिदे ने हाल में शिवसेना के बागी नेताओं की आलोचना करने के लिए आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है। महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की पूर्ववतीã सरकार के खिलाफ बगावत करने वालों को ''धोखेबाज'' और ''पीठ में छुरा घोंपने'' वाला कहने वाले आदित्य और उनके पिता उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिदे तीखी टिप्पणी करने से हमेशा बचते नज़र आए हैं।

हालांकि, सोमवार रात मराठी समाचार चैनल 'एबीपी माझा' से बात करते हुए, शिंदेने आदित्य पर निशाना साधा।शिदे से जब बागी विधायकों को आदित्य ठाकरे द्बारा ''धोखेबाज कहे जाने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ''उन्हें अपनी उम्र मालूम होनी चाहिए और उन्हें उसी के अनुसार बोलना चाहिए। आज हम जो कुछ भी हैं, वह स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे और उनके विचारों की वजह से हैं। लेकिन वह (आदित्य) और अन्य लोग सत्ता के लिए बालासाहेब के विचारों से दूर हो गए है, जिसने हमें (विद्रोह करने का) यह कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया।''



Post a Comment

0 Comments