Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

यात्रा से 'भारत जोड़ो’ और 'कांग्रेस जोड़ो’ दोनों लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं: Shashi Tharoor

तिरुवनंतपुरम | कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की यात्रा पूरे देश में कांग्रेस से जुड़े लोगों तथा अन्य को एकजुट कर सकती है और इसलिए इससे 'भारत जोड़ो और 'कांग्रेस जोड़ो' दोनों ही लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सात सितंबर अर्थात कल से 'भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी और लगभग 150 दिनों की इस पदयात्रा में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

थरूर ने भारत जोड़ो यात्रा के एक दिन पहले 'पीटीआई-भाषा से एक साक्षात्कार में कहा इस यात्रा का मकसद यह संदेश देना भी है कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो भारत को जोड़ कर रख सकती है और अगर जनता तक यह संदेश भली भांति पहुंच गया तो इससे पार्टी में भी फिर से जान आ जाएगी। थरूर के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई के कई नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे जिससे निर्वाचकों को व्यापक विकल्प मिलेंगे। हालांकि थरूर ने खुद चुनाव लड़ने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।



Post a Comment

0 Comments