Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

नीतीश कुमार की अगुवाई मे भाजपा को देश की सत्ता से बेदखल किया जायेगा : Shravan

समस्तीपुर | जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आज कहा है किमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ देश की सभी क्षेत्रीय दलों को एकजुट किया जा रहा है।

श्री कुमार ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि क्षेत्रीय दल एकजुट होकर भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव मे सत्ता से बेदखल करेंगे। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा सत्ता से बाहर होगी। जदयू नेता ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण धीरे-धीरे क्षेत्रीय दल भाजपा को छोड़ रही है।



Post a Comment

0 Comments