Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Thiruvananthapuram : दो दिवसीय दौरे पर आज केरल पहुंचेंगे शाह

तिरुवनंतपुरम : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचेंगे। शाह अंतर-राज्य परिषद की बैठक का उद्घाटन करने के लिए तिरुवनंतपुरम में होंगे, जिसमें दक्षिण भारत के सभी मुख्यमंत्रियों के भाग लेने की उम्मीद है शाम साढèे पांच बजे तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनके पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकताã उनका भव्य स्वागत करेंगे।

शाह शनिवार को अलसाज कन्वेंशन सेंटर, कझाकूटम में भाजपा के अनुसूचित जाति सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सूत्रों ने बताया कि कोवलम में अंतरराज्यीय परिषद की बैठक के मद्देनजर आसपास के स्थानों पर सख्त यातायात प्रतिबंध लगाए जाएंगे। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हालांकि श्री शाह को अलाप्पुझा में वार्षिक नेहरू ट्रॉफी बोट रेस में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन सुरक्षा कारणों से उनके दो दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम में यह कार्यक्रम शामिल नहीं है। उधर, विपक्षी कांग्रेस द्बारा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) और भाजपा के गुप्त राजनीतिक समझौते में शामिल होने का आरोप लगाने के बाद मुख्यमंत्री द्बारा श्री शाह को आमंत्रित किए जाने से विवाद खड़ा हो गया है।



Post a Comment

0 Comments