Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Filmmaker पलाश मुच्छल ने फिल्मी अंदाज में किया स्मृति मंधाना को प्रपोज, कल होगी शादी

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना कल जाने-माने म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। दोनों की शादी की रस्में हल्दी सेरेमनी के साथ प्रारंभ हो चुकी है। कल दोनों की हल्दी सेरेमनी हुई। इसमें स्मृति मंधाना की साथी खिलाड़ी भी शामिल हुईं। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर डांस करती नजर आई।

सेरेमनी में पलाश और स्मृति दोनों चटक पीले रंग के कपड़ों में नजर आए। स्मृति की हल्दी सेरेमनी में भारतीय महिला क्रिकेट की तूफानी बल्लेबाज शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष, राधा यादव और जेमिमा रोड्रिग्ज शामिल हुई। म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश जहां पीले रंग के कुर्ता पायजामा में नजर आए वहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति ने शरारा सूट पहना था। इस दौरान दोनों बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे थे।

स्मृति और पलाश ने सोशल मीडिया पर शेयर किया रोमांटिक वीडियो

इससे पहले स्मृति और पलाश ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था। सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो में फिल्ममेकर पलाश, स्मृति को फिल्मी अंदाज में शादी के लिए प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं। पलाश ने भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना को क्रिकेट ग्राउंड में शादी के लिए प्रपोज किया। इस दौरान स्मृति रेड कलर की ड्रेस में दिखाई दी।

पलाश उन्हें आंखों पर पट्टी बांधकर क्रिकेट ग्राउंड तक लेकर पहुंचे थे। इसके बाद फिर अपने घुटनों पर बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया। इससे स्मृति बेहद खुश दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने अपने होने वाले पति पलाश को अंगूठी पहनाई।

PC:tv9hindi,instagram
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments