Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Price: जयपुर सहित देश के बड़े शहरों में आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। अगर आप आज अपने गाड़ी की टंकी फुल करवाने के बारे में सोच रहे है तो पहले पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों को आज भी अपडेट कर दिया है। कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज लोगों को पेट्रोल के लिए 104.72 रुपए प्रति लीटर खर्च करने होंगे। वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।

देश के प्रमुख शहरों में भी कीमतें नहीं बदली हैं। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

देश के अन्य बड़े शहरों में ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये

लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.80 रुपये

पुणे: पेट्रोल 104.04 रुपये और डीजल 90.57 रुपये

अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49 रुपये और डीजल 90.17 रुपये

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 89.02 रुपये

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये और डीजल 82.45 रुपये

इंदौर: पेट्रोल 106.48 रुपये और डीजल 91.88 रुपये

पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये और डीजल 93.80 रुपये

लोगों को करना पड़ रहा है महंगाई का सामना

आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की ताजा दरें जारी की जाती हैं। ये अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर निधारित की जाती हैं। ये कीमतें रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती हैं। देश में लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं होने से लोगों का महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC:inkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments