Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Price: जारी हो चुकी है दोनों ईंधनों की कीमतें, जान लें आपके शहर में कितने का मिलेगा एक लीटर पेट्रोल

इंटरनेट डेस्क। अगर आप आज अपनी टंकी को फुल करवाने के बारे में सोच रहे है तो पहले पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों के बारे में आपको जानकारी जरूर ही होनी चाहिए। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार के लिए भी दोनों ईंधनों की कीमतों को जारी कर दिया गया है। आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं होने से आमजन को राहत नहीं मिली है।

जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 और डीजल की कीमत 90.21 रुपए प्रति लीटर है। यानी लोगों को अभी पुरानी कीमतों पर ही ये ईंधन खरीदने होंगे। देश के बड़े शहरों में भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

देश के अन्य बड़े शहरों में ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये

अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49 रुपये और डीजल 90.17 रुपये

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 89.02 रुपये

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये और डीजल 82.45 रुपये

इंदौर: पेट्रोल 106.48 रुपये और डीजल 91.88 रुपये

लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.80 रुपये

पुणे: पेट्रोल 104.04 रुपये और डीजल 90.57 रुपये

पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये और डीजल 93.80 रुपये

सूरत: पेट्रोल 95 रुपये और डीजल 89 रुपये

लम्बे समय से नहीं हुआ है बदलाव

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अन्तिम समय पेट्रोल-डीजल कीमत में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदली थी। कीमतों को कई आधार पर तय किया जाता है।

PC:cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments