Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Akshay Kumar ने सीएम भजनलाल से की मुलाकात, राजस्थान की मेहमाननवाजी को लेकर बोल दी है ये बात

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। सीएम निवास पर अक्षय कुमार और भजनलाल शर्मा के बीच शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों, वैभवशाली संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाओं पर चर्चा हुई।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल अक्षय कुमार ने इस दौरान राजस्थान की मेहमाननवाजी की तारीफ की। खबरों के अनुसार, उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान का गर्मजोशी भरा और स्वागत करने वाला माहौल अनोखा है।

अगर किसी को मेहमाननवाजी सीखनी है, तो उसे यहीं से सीखना चाहिए। उन्होंने चौमूं पैलेस में शूटिंग के दौरान का एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि यहां का आतिथ्य वाकई अद्भुत है। इस दौरान अक्षय कुमार ने ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के संबंध में राज्य सरकार के फैसलों की सराहना की। अक्षय कुमार राजस्थान में अपनी कई फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments