
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 29 दिसंबर 1974 को पुणे में हुआ था। ट्विंकल खन्ना को अभिनय की कला पिता राजेश खन्ना और मां डिंपल कपाड़िया से विरासत में मिली है।
वह बचपन से ही अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखने लगी। उन्होंने साल 1995 में प्रदर्शित फिल्म बरसात से बॉलवुड में डेब्यू किया। उन्हें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला है। हालांकि साल 2001 में अक्षय कुमार के साथ शादी करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा बोल दिया है।
अब वह अभिनय छोड़कर फुलटाइम राइटर बन चुकी हैं। ट्विंकल खन्ना की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आरव और बेटी का नाम नितारा है। अक्षय कुमार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल हैं।
PC:platform-mag

0 Comments