Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Box office collection: पठान का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंची धुरंधर, अब तक कमा लिए हैं इतने करोड़ रुपए

इंटरनेट डेस्क। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर की कमाई का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर ने अभी तक कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

फिल्म अब तक की टॉप 5 हाइस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। वह पठान का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। रणवीर सिंह स्टार इस फिल्म ने क्रिसमस के मौके पर 28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस प्रकार इसने देश में कुल कारोबार 668.80 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 1003.1 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।

धुरंधर की नजर अब शाहरुख खान की फिल्म पठान की कमाई पर है। पठान ने दुनियाभर में 1050.3 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। टॉप 2 हाइएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्मों में दंगल (1968.03) और जवान (1148.32 करोड़) है। फिल्म धुरंधर की कमाई का रथ कब रुकेगा, इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments