Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Government Scheme: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में सरकार देती है रोजाना इतने रुपए, मिलते हैं ये लाभ

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में एक प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना भी है। इस योजना में सरकार की ओर से लाभार्थी को कई प्रकार के लाभ दिए जाते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना में सरकार लाभार्थी को 15000 रुपए टूलकिट खरीदने के लिए देती है। वहीं योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। इस ट्रेनिंग के लिए लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपए स्टाइपैंड दिया जाता है। योजना की विशेष बात ये है कि सरकार लाभार्थी को तीन लाख रुपए तक को लोन भी देती है।

योजना के तहत लाभार्थियों को पहले 1 लाख रुपए का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है। ये लोन चुकने के बाद अतिरिक्त 2 लाख रुपए का लोन 30 महीनों के लिए दिया जाता है। इस लोन की ब्याज दर लगभग 5 प्रतिशत रहती है।

PC:91mobiles
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala



Post a Comment

0 Comments