Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol and diesel prices: क्या बदल गई है देश में दोनों ईंधनों की कीमतें? जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होने से आमजन को राहत नहीं मिली है। जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज भी 104.72 रुपए ही है। डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर तय हुई है। देश के चार महानगरों की कीमतें भी तय हो गई हैं। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

देश के अन्य बड़े शहरों में ये हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

सूरत: पेट्रोल ₹95.00 और डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 और डीजल ₹95.70

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04 और डीजल ₹90.57

इस आधार पर तय होती हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

आपको बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। दोनों ईंधनों की कीमतें रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती हैं। देश में मई 2022 के बाद से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। कीमतें कब कम होंगी ये आने वाला समय ही बताएगा।

PC:auto.hindustantimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments