Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं Prem Chopra, दामाद Sharman Joshi ने किया खुलासा

इंटरनेट डेस्क। दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ये खुलासा अब उनके दामाद और बॉलीवुड के स्टार अभिनेता शरमन जोशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया है। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके प्रेम चोपड़ा मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। वह रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल में हैं।

अब शरमन जोशी ने उनकी सेहत से जुड़े अपडेट प्रशंसकों को दिए हैं। उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें हुआ क्या था। शरमन ने इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया कि प्रेम चोपड़ा को दिल से संबंधित बीमारी थी, जिसका बिना ओपन हार्ट सर्जरी के इलाज किया गया है। उनके ससुर प्रेम चोपड़ा गंभीर ;एओर्टिक स्टेनोसिस से पीड़ित हैं।

शरमन जोशी ने लिखा कि मैं अपने परिवार की ओर से ससुर प्रेम चोपड़ा को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रविंदर सिंह राव द्वारा दिए गए उत्कृष्ट उपचार के लिए हार्दिक आभार और प्रशंसा व्यक्त करना चाहता हूं। शरमन जोशी की गिनती भी बॉलीवुल के सफल अभिनेताओं में होती है।

PC:sanmarg
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments