Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

अब इस अवतार में नजर आएंगी Rashmika Mandanna

इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बना ली है। प्रशंसकों को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। अब उनका आगामी फिल्म 'मैसा' में शानदार अभिनय देखने को मिलेगा। उनकी इस फिल्म की पहली झलक बुधवार को रिलीज होगी।

इसे अनफॉर्मूला फिल्म्स के तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। मेकर्स ने फिल्म 'मैसा' का नया पोस्टर जारी किया। इसका फर्स्ट लुक बुधवार को जारी किया जाएगा। इस अपकमिंग मूवी में रश्मिका एक पावरफुल और ट्रांसफॉर्मेटिव अवतार में अपने अभिनय का जलवा दिखाती नजर आएंगी।

फिल्म मैसा का जो पोस्टर जारी हुआ उसमें रश्मिका एक दमदार और प्रभावशाली अवतार में नजर आ रही हैं। उनके एक हाथ में हथियार है जबकि दूसरे हाथ में हथकड़ी। रश्मिका ने जो कुर्ता और दुपट्टा पहना है, वह खून से सना हुआ है।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments