Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Year-Ender 2025: 12,490 करोड़ रुपए हुई शाहरुख खान की संपत्ति, शीर्ष तीन में हैं ये बॉलीवुड दिग्गज

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 में कई बॉलीवुड अभिनेता सुर्खियों में रहे हैं। इनमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी शामिल हैं। हुरुन द्वारा की ओर से जारी की गई रिच लिस्ट शाहरुख खान ने जगह बनाई है। वे बिलेनियर्स की सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

1 अक्टूबर को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान अब बिलेनियर्स की लिस्ट में एंट्री कर चुके हैं। इस साल के अंत तक उन्होंने सबसे अमीर एक्टर के तौर पर अपनी जगह बनाए रखी। हुरुन रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, साल 2025 में इस बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख की नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर यानी 12,490 करोड़ हो गई। इसके साथ ही वह सबसे सबसे अमीर एक्टर बन गए।

हुरुन रिच लिस्ट 2025 में जूही चावला की नेटवर्थ 7790 करोड़ रुपए बताई गई। वहीं ऋतिक रोशन की नेटवर्थ 2160 करोड़ रुपए बताई गई है। इससे वह बॉलीवुड के सबसे अमिर दिग्गजों में तीसरे स्थान पर हैं। शाहरुख खान की संपत्ति में सबसे बड़ा योगदान उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का है।

PC:livehindustan,amarujala, hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments