
इंटरनेट डेस्क। इस साल छावा और धुरंधर जैसी फिल्मों का जलवा देखने को मिला है। वहीं कई ऐसी भी फिल्में रही हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। इन फिल्मों के कारण मेकर्स को बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ा है।
इन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद मेकर्स को तगड़ी चपत लगी है। इसमें ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म वॉर-2 भी एक है, जो 400 करोड़ रुपयों के बजट से बनी थी। ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। वहीं धड़क-2, बागी-4, फतेह, द बंगाल फाइल्स, आजाद, मेरे हसबैंड की बीवी, लवयापा और ग्राउंड जीरो जैसी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखाने में असफल रही है।
इस फिल्मों के कारण मेकर्स को तगड़ा बट्टा लगा है। वॉर-2 और बागी-4 से तो मेकर्स को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन दोनों ही फिल्में दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर खींचने में असफल रही। इस साल 200 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई हैं।
PC:variety
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments