
इंटरनेट डेस्क। फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान है। अपनी मधुर आवाज और सादगी भरे व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले अरिजीत ने हिंदी, बंगाली, मराठी और तेलुगू सहित कई भाषाओं में करीबन तीन सौ से ज्यादा गाने गाए हैं।
उन्होंने अपनी मधुर आवाज के दम पर बॉलीवुड में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। आज हम आपको अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
खबरों के अनुसार, अरिजीत सिंह की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 414 करोड़ रुपए है। इनकी आय में इजाफा प्लेबैक सिंगिंग, लाइव कॉन्सर्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और म्यूजिक रॉयल्टी से किया है। वह करीब 70 करोड़ रुपए सालाना कमाते हैं। ये दिग्गज सिंगर फिल्म में एक गाना गाने के लिए लगभग 8 से 10 लाख रुपए की फीस लेते हैं।
PC:mradubhash
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments