Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Birthday Special: नाना पाटेकर कभी हर महीने कमाते थे केवल 35 रुपए, आज हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नाना पाटेकर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी एक जनवरी 1951 मुंबई में एक मध्यम वर्गीय मराठी परिवार में हुआ। उन्होंने मुंबई के जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई की। इस दौरान वह कॉलेज द्वारा आयोजित नाटकों में हिस्सा लिया करते थे।

आज नाना पाटेकर की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। आज हम आपको इस अभिनेता की कुल संपत्ति के बोर में जानकारी देने जा रहे हैं। आर्थिक तंगी का सामना करते हुए नाना पाटेकर ने 13 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया। उन्हें चूनाभट्टी में फिल्म के पोस्टर पेंट करने का काम करना पड़ा।

इसके लिए उन्हें 35 रुपए महीने की मजदूरी के लिए रोजाना 8 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता था। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत फिल्म गमन से की। नाना पाटेकर की कुल संपत्ति 80 करोड़ रुपए है। बॉलीवुड का ये दिग्गज प्रति फिल्म 2-3 करोड़ रुपए फीस के रूप में लेता है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments