Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Gold-silver prices: पहली बार तीन लाख के पार पहुंची चांदी, सोने की भी इतनी बढ़ गई है कीमत

इंटरनेट डेस्क। चांदी की कीमतें लगातार आसमान छूती जा रही है। अब इसकी कीमत रिकॉर्ड तीन लाख के पास जा चुकी है। सप्ताह के पहले दिन आज वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों ने अपने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर पहली बात 3 लाख रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। चांदी ने इतिहास में पहली बार इसका एक किलोग्राम का भाव तीन लाख के पार हुआ है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर आज ओपन होने के साथ ही चांदी की कीमत में 13,553 रुपए का इजाफा हुआ। इसके साथ ही चांदी की कीमत पहली बार तीन लाख का आंकड़ा पार कर गई। इसके साथ ही एक किलो चांदी का नया ऑल टाइम हाई लेवल 3,01,315 रुपए प्रति किलो हो गया है। शुक्रवार को एमसीएक्स चांदी की कीमत 2,87,762 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत इस साल के पहले महीने में ही लगातार बढ़ती जा रही है। इस माह अब तक 65,614 रुपए प्रति किलो तक चांदी की कीमत में इजाफा हो गया है। साल 2025 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को 1 किलो चांदी की कीमत 2,35,701 रुपए थी, जो कि अब बढ़कर 3,01,315 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंची है।

इतना महंगा हुआ सोना
चांदी की तरह ही सोने की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। ये 2900 रुपये महंगा हुआ है। एमसीएक्स गोल्ड रेट में चांदी की तरह बड़ा इजाफा हुआ है। शुक्रवार को 5 फरवरी वाले सोने का वायदा भाव 1,42,517 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था, जो आज1,45,500 रुपए के नए हाई लेवल पर पहुंच गया। इस प्रकार की सोने की कीमत में 2983 रुपए का इजाफा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,35,804 रुपए थी। अब तक ये 9,696 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।

PC:news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments