Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-diesel prices: आज एक लीटर पेट्रोल के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। यानी आज भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

लोगों को अभी महंगी कीमतों पर ही दोनों ईंधन खरीदने होंगे। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.72 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है।

आपको बता दें कि देश के प्रमुख शहरो में आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदलाव हुआ था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था। इसके बाद से आमजन को दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी होने का लम्बे समय से इंतजार है। उनका ये इंतजार कब खत्म होगा ये तो आगामी समय ही बताएगा।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments