Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-diesel prices: जयपुर में आज इतनी तय हुई है दोनों ईंधनों की कीमतें, लम्बे समय…

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपिनयों की ओर से शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। हालांकि आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी नहीं हुई है। लोगों को आज भी पुरानी कीमतों पर ही ये ईंधन खरीदने होंगे। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए ही है।

वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है। गुलाबी नगर में लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति पर निर्भर करती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कई बार कमी आई है, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर प्रभाव नहीं पड़ा है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स अलग होने की वजह से भी हर शहर में कीमतें थोड़ी ऊपर-नीचे होती हैं।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments