Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-diesel prices: मकर संक्रांति के एक दिन पहले सरकारी तेल कंपनियों ने इतनी तय कर दी हैं कीमतें, जान लें

इंटरनेट डेस्क। मकर संक्रांति के एक दिन पहले भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।

लोगों को आज भी पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। राजस्थान में गुलाबी नगर के नाम से प्रसिद्ध जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल की कीमत 90.21 रुपए प्रति लीटर ही है। नई दिल्ली में मंगलवार पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

आज ये हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04 , डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92 , डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

कच्चे तेल की कीमतों में कई बार आ चुकी है गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में कई बार बड़ी गिरावट आने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लम्बे समय से बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को जारी किया जाता है। कीमतों में कब बदलाव आएगा, ये तो आगामी समय ही बताएगा। लोगों का महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC:inkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments