Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-diesel prices: गणतंत्र दिवस से पहले इतनी तय हो गई हैं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। कंपनियों ने आज भी आमजन को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। यानी आज भी कीमतों में कमी नहीं हुई है। लोगों को अभी महंगी कीमतों पर ही दोनों ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए ही है।

वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

आज ये हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04,डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30,डीजल ₹82.45

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49,डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92 ,डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

इस आधार पर तय होती है दोनों ईंधनों की कीमतें

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति पर निर्भर करती हैं। कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने के बावजूद देश में लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं की गई है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स अलग होने की वजह से भी हर शहर में कीमतें थोड़ी ऊपर-नीचे होती हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इससे बहुत सी चीजों के दाम बढ़ गए हैं।

PC:outlookbusiness
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments