Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ajay Devgn से ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड की ये स्टार अभिनेत्री चली गई थी डिप्रेशन में, किया था आत्महत्या करने का प्रयास

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की गिनती दिग्गज अभिनेताओं में होती है। उन्होंने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। अजय देवगन ने बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के साथ विवाह किया था। विवाह से पहले अजय देवगन का कई अभिनेत्रियों से नाम भी जुड़ा था। इनमें एक रवीना टंडन भी रही हैं।

खबरों के अनुसार, दोनों के बीच अफेयर था, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और ब्रेकअप हो गया। खबरों के अनुसार, अजय देवगन की बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा से बढ़ती हुई नजदीकियां रवीना को पसंद नहीं आई और उन्होंने अजय देवगन से अलग होने के फैसला किया।

खबरों के अनुसार, अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री रवीना डिप्रेशन में चली गई थीं और आत्महत्या करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि अजय देवगन ने उन्हें पागलखाने तक जाने की सलाह दे डाली थी। रवीना टंडन की गिनती भी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments