Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Birthday Special: प्रीति जिंटा को केवल 13 साल की उम्र में लगा था बड़ा झटका, जानें उनसे जुड़ी ये बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा का आज जन्मदिन है। आज 51 वर्ष की हो चुकी प्रीति जिंटा का जन्म आज ही के दिन यानी 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में अधिकारी थी। प्रीति जिंटा को केवल 13 वर्ष उम्र में पिता की मृत्यु एक कार दुर्घटना में होने से बड़ा झटका लगा।

आज हम आपको प्रीति जिंटा से जुड़ी रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने स्कूली पढाई शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और मैरी स्कूल तथा आगे की पढ़ाई सेंट बेड़े कॉलेज शिमला से की। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी प्रीति जिंटा ने ग्रेजुएशन इंग्लिश ऑनर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन क्रिमिनल साइकोलाजी से की।

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू
प्रीति जिंटा ने फिल्मों में आने से पहले विज्ञापन में काम किया था। इसके बाद उन्होंने साल 1998 में प्रदर्शित मणिरत्नम की फिल्म दिल से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में शानदार अभिनय के दम पर उन्होंने सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने का मौका मिला।

वर्ष 1998 में प्रीति जिंटा की फिल्म सोल्जर टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद साल 2000 में प्रदर्शित फिल्म क्या कहना ने प्रीति जिंटा को बॉलीवुड में विशेष पहचान दिलाई। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की।

PC:tv9hindi



Post a Comment

0 Comments