
इंटरनेट डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। खबरों के अनुसार, आज सोने की कीमत में तेजी आई है। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर पर सोने की कीमत करीब 1,55,966 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करती नजर आई।
दिन के दौरान ये कीमत 1,56,357 रुपए तक पहुंच गई थी। आपको बात दें कि गत सत्र में सोने में करीब चार हजार रुपए की तेज बढ़त दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार कोमेक्स पर पर भी सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के करीब बना हुआ है। हालांकि कल की तेज बढ़त के बाद आज ग्लोबल बाजार में हल्की नरमी देखने को मिली है।
चांदी की कीमतों में आज भी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव आज 2,44,324 रुपए प्रति किलो के आसपास है। खबरों के अनुसार, घरेलू बाजार में चांदी की कीमत करीब 2,45,000 रुपए के ऊपर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 78 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार करती नजर आई।
PC:goodreturns
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments