
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार की ओर से गरीबों के लिए कई येाजनाओं का संचालन किया रहा है। उन्हीं में एक मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना भी है। इस येाजना के तहत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना एवं चयनित बीपीएल परिवारों को केवल 450 रूपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है। योजना के तहत सालभर में कुल 12 सिलेंडर लाभार्थी को मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब देने के दौरान योजना से जुड़ी जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना के अंतर्गत 1 करोड़ परिवारों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
वहीं इस दौरान सीएम ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य स्तर में सुधार हो रहा है। पालनहार योजना के तहत 6 लाख 15 हजार से अधिक परिवारों को संबल देते हुए लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 16 लाख से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है।
PC:deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments