
इंटरनेट डेस्क। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। खबरों के अनुसार, एक ही दिन में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब ढाई डॉलर गिरा है। इसके बावजूद देश के कई शहरों में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।
सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर ही है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपए में ही मिलेगा।
वहीं एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। आपको बता दें कि देश में लम्बे समय से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में आखिरी बार मार्च 2024 को कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। लोगों को कीमतों में कमी होने का इंतजार है।
PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments