
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। आज सुबह सरकारी तेल कंपिनयों ने दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी राहत नहीं दी है। कंपनियों ने कीमतों को नहीं बदला है।
जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपए में मिलेगा। वहीं यहां पर एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। पेट्रोल के ताजा रेट प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल 106 के आसपास बना हुआ है।
सरकारी तेल कंपनियों ने आज अलवर में पेट्रोल 105.40, अनूपगढ़ 106.21, बांसवाड़ा में 106.21, बारां में 105.03, दौसा में 105.48 और करौली में 105.75 प्रति लीटर की कीमत तय की है। वहीं बीकानेर में 106.20, चूरू में 106.20, गंगानगर में 106.21, नागौर में 105.88, उदयपुर में 105.80 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल खरीदना होगा। राजस्थान में लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
PC:reagent.co.uk
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments