
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया है। इससे आमजन को राहत नहीं मिली है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.72 रुपए में मिलेगा। एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है।
खबरों के अनुसार, जमेर में पेट्रोल 104.32 (-0.04), अलवर में 104.83, बांसवाड़ा में 106.21 (+0.34) और बाड़मेर में 106.21 (+0.55) है। बीकानेर में पेट्रोल की 106.34 रुपए प्रति लीटर पर ही पर ही स्थिर है।
वहीं चित्तौड़गढ़ में 104.37 (-0.36) और भरतपुर में 104.43 (-0.34) की गिरावट आई है। प्रदेश में लोगों को लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपए से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है, लेकिन लम्बे समय से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

0 Comments