Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Price: मंगलवार को कर दिया गया है दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट, जान लें आज कितने में मिलेंगे

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों को जारी कर दिया गया है। कंपनियों ने आज भी कीमतों को लेकर आमजन को राहत नहीं दी है। कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। लोगों को पुरानी कीमतों में ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे।

जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपए में मिलेगा। वहीं यहां पर एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49,डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48,डीजल ₹91.88

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50,डीजल ₹89.50

रोजाना अपडेट होती हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। इससे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ईंधनों की कीमतों के कारण बहुत सी चीजें महंगी हो चुकी हैं।

PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments