Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-diesel prices: बजट के बाद देश के प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, देख लें ये लिस्ट

इंटरनेट डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केन्द्र सरकार का बजट पेश किया है। बजट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ है। केन्द्रीय बजट पेश होने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है।

हालांकि आज भी देश के बड़े शहरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए ही है। वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

आज ये हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49,डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92,डीजल ₹89.02

सूरत: पेट्रोल ₹95.00,डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

आखिरी बार हुआ था ये बदलाव
आपको बता दें कि बजट में लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा ऐलान होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने के बावजूद देश में लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं हुई है। देश के प्रमुख शहरो में आखिरी बार मार्च 2024 को कीमतों को बदलाव किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें



Post a Comment

0 Comments